





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे दवा लाने के बहाने घर से निकलते समय कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और शादी का झांसा देकर कई बार शोषण करता रहा। इस बारे में जामसर पुलिस थाने के एसएचओ रवि कुमार ने बताया पीड़िता की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी याकूब शाह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





पुलिस को पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि करीब एक माह पूर्व वह दिन के समय अपने गांव से दवा लेने जामसर जा रही थी। रास्ते में याकूब शाह नामक युवक मिला और उसने बाइक से छोड़ने की बात कहकर उसे बैठा लिया। कुछ दूर जाने पर आरोपी ने कोल्डड्रिंक्स दी, जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इस हालत का फायदा उठाकर याकूब ने सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को बार-बार ब्लैकमेल करता रहा और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।