ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210212 WA0106 वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य आशावादी और नव निर्वाचित प्रधान आसोपा का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। बजरंग धोरा विकास समिति के तत्ववधान में बजरंग धोरा धाम परिसर में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्यकार मधु आचार्य “आशावादी” व बीकानेर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि अभिनदंन समारोह में कार्यक्रम अतिथियों सहित सभी गणमान्य जनो ने “हनुमान जी महाराज”के समक्ष आरती व दीपप्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कर्मचारी नेता विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि लगभग 50 से अधिक किताबें लिख चुके और 200 नाटक कर चुके मधु आचार्य को अकादमी के सर्वोच्च राजस्थानी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं. आचार्य से पहले डॉ. अर्जुनदेव चारण परामर्श मंडल के संयोजक थे बहुमुखी प्रतिभा के विभिन्न विधाओं में पारंगत व्यक्तित्व का सम्मान बीकानेर शहर के लिए गौरव का विषय है ।पत्रकार अनुराग हर्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का अभिनंदन करते हुए कहा कि अच्छे लोग राजनीति में आएंगे तो निश्चित रूप से एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओ में एक मजबूत विश्वास कायम होगा आसोपा की सरलता और सौम्यता व अनूठी कार्यशैली से राजनीति क्षेत्र में एक दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में स्वयं को स्थापित कर जनहितार्थ कार्यो को प्रमुखता से करेंगे।समारोह के दौरान राजेन्द्र जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता विजय आचार्य,सुधीर व्यास,गोपाल आचार्य,बजरंग दाधीच सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने शब्दों से दोनों प्रतिभाओ का सम्मान किया।समारोह का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरीश.बी.शर्मा ने और बजरंग धोरा विकास समिति के मनमोहन दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बजरंग धोरा विकास समिति ने दोनों विभूतियों का शॉल,साफा,श्री फल,मोमेंट प्रदान कर स्वागत किया गयासमिति के सदस्य रामगोपाल जोशी , बलदेव तिवाड़ी, हनुमान चांडक,मनीष जोशी,मदन स्वामी,गोपी सारण,गिरिराज बिस्सा,मोहन लाल,मदन सोनी, नरसिंह, लक्ष्मी नारायण, अजय छाबड़ा, नरेंद्र व्यास, रवि, राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा,विक्रम सिंह भाटी, मोहित आचार्य,हेमन्त शर्मा आदि कार्यकर्ता बन्धुओ ने माला माल्यापर्ण कर स्वागत सत्कार अभिनदंन किया ।


Share This News