ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20250709 WA0005 scaled बीकानेर : शेर-तेंदुए की गूंजेगी दहाड़, मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में करीब 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइंस ऑनर एसोसिएशन ने मरूधरा बायोलॉजिकल पार्क में लगाए 400 पौधे। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एसोसिएशन की ओर से पार्क में लगाए जाएंगे कुल 1 हजार पौधे। मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क को हरा-भरा करने के लिए मिल रहा जन-सहयोग- श्री संदीप छलानी, उप वन संरक्षक, वन्यजीव।

”मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में करीब 10 हजार पौधे लगाने का रखा गया है लक्ष्य, जल्द होगा पार्क का उद्घाटन”। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइंस ऑनर एसोसिएशन ने बुधवार सुबह बीछवाल में नवनिर्मित मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में 400 पौधों का रोपण किया। उप वन संरक्षक, वन्यजीव श्री संदीप कुमार छलानी ने बताया कि जिले में नवनिर्मित मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट हेतु वन्य जीव प्रभाग, बीकानेर द्वारा सघन वृक्षारोपण का कार्य प्रगतिरत है। इसी कड़ी में एसोसिएशन की ओर से बुधवार को पौधरोपण किया गया।

श्री छंलानी ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आशीष चांदणा, सचिव श्री सौरव चांदणा, चेयरपर्सन श्री राजेश चूरा, श्री विनय डागा समेत खनन विभाग के माइनिंग इंजीनियर श्री महेश प्रकाश पुरोहित, माइनिंग फोरमैन श्री रमेश गहलोत, श्रीमती संतोष डूडी द्वारा पौधरोपण किया गया। एसोसिएशन के सहयोग से मरूधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीछवाल में 1000 पौधे लगाये जा रहे हैं। वृक्षारोपण की पूर्व तैयारी उप वन संरक्षक, वन्यजीव श्री संदीप कुमार छलानी के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव श्री वीरेन्द्र व वन रक्षकों श्री सीताराम,श्री बाबूलाल,श्री राहुल टाडा,श्री श्रवण द्वारा की गई।

श्री छलानी ने बताया कि बीछवाल में नवनिर्मित मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क का उद्घाटन जल्द होना है। इस पार्क में वन विभाग की ओर से करीब 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।लिहाजा मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में वृक्षारोपण तथा विजिटर्स हेतु सुविधाएं विकसित करने हेतु लगातार जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों से सम्पर्क किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप पार्क को विकसित करने हेतु सहायतार्थ संस्था एवं लोग आगे आ रहे हैं।


Share This News