ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20250527 111143 21 बारिश को लेकर इन 30 जिलों में पूर्वानुमान, मॉनसून में आएगी तेज़ी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मॉनसून अब और मजबूत हो रहा है। इसके चलते इसमे और तेज़ी आएगी। मौसम विभाग ने राजस्थान में आज से भारी बारिश का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है, जो तीन से चार दिन तक बना रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें से 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। प्रदेशभर में अब तक सामान्य से 128 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बीकानेर में पिछले दिन 14.2 मिमी बारिश गई।

विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक बारिश बीते 24 घंटेे में चूरू में 38.6 और करौली में 36 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा बीकानेर में 14.2, दौसा के सिकराय में 13, अलवर के राजगढ़ में 13, करौली के टोडाभीम में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को जयपुर, सीकर, चित्तौडगढ़, फलोदी और डूंगरपुर में भी हल्की बारिश का दौर चला।

मौसम विभाग ने आज बारां, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर के लिए भारी से अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, प्रतापगढ़, टोंक, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जालोर, नागौर और पाली में भी बारिश की संभावना है।


Share This News