





Thar पोस्ट न्यूज। हिंदुओं के प्रसिद्ध चारो धाम में से एक भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा आज वापस निज मंदिर पहुचेगी। रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत कोटगेट स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर मे महोत्सव शुरू होने के साथ ही लगातार नौ दिनों तक धार्मिक आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहा।





श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी गाजे बाजे के साथ पहुंचेंगे इस दौरान लक्ष्मी जी रूठी हुई होती है जो भगवान जगन्नाथ जी के लिए दरवाजा नही खोलती है भगवान जगन्नाथ जी पहले लक्ष्मी जी को मनाते है फिर लक्ष्मी जी दरवाजा खोलती है रथ यात्रा की वापसी पर आरती संगीतमय भजन कीर्तन होगा