IMG 20241023 101608 ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घड़सीसर गांव के पास पुलिया के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर अधेड़ का शव मिला है। मौत कैसे हुई? इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। खादिमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार हाजी जाकिर, हाजी नसीम,सोयेब, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडगावत ,ताहिर हुसैन, मो जुनैद, अब्दुल सतार ने मौके पर पहुंचकर शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी तक पहुंचाया। शव आशीष नगर निवासी माणक चंद का है। जिसकी उम्र करीब पचास साल है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गंगाशहर पुलिस जांच करेगी।


Share This News