ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20250527 111143 21 मॉनसून द्रोणिका हुई सक्रिय, भीषण बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सहित उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून द्रोणिका सक्रिय हो गई है। यह टर्फ लाइन राजस्थान के जिलों में भी सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, चुरू, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और उससे लगे गांगेय क्षेत्र में कम दबाव के बने क्षेत्र से हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात सबद्ध है।

दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे उत्तरी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है। जिससे भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। राजस्थान के अधिकांश जिलों में आगामी दिनों में इसका असर रहेगा। अतिबारिश कि स्थिति में पुराने मकानों से दूर रहे।


Share This News