ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 मोबाइल पर अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून इसलिए की बन्द Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज की कॉलर ट्यून को आखिर क्यों बन्द कर दिया गया है। साइबर क्राइम जागरूकता के लिए चलाई जा रही कॉलर ट्यून (Caller Tune) को सरकार ने तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है। यह कॉलर ट्यून, जो हर मोबाइल कॉल से पहले 40 सेकंड तक बजती थी, अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन चुकी थी। संचार मंत्रालय ने जनता की शिकायतों और आपातकालीन स्थितियों में हो रही देरी को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।

सरकार ने साइबर ठगी और डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए थे कि हर कॉल से पहले एक जागरूकता संदेश चलाया जाए। इस संदेश में अमिताभ बच्चन की आवाज में लोगों को फर्जी कॉल्स, फिशिंग और अनजान लिंक या OTP साझा न करने की सलाह दी जाती थी। यह पहल शुरू में सराहनीय थी, क्योंकि देश में हर दिन हजारों लोग साइबर अपराधों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन बार-बार सुनाई देने वाला यह 40 सेकंड का संदेश, खासकर आपातकालीन कॉल्स के दौरान, लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया था।

सोशल मीडिया पर लोग इस कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग कर रहे थे। कई यूजर्स ने इसे “झुंझलाहट” और “अनावश्यक देरी” का कारण बताया। इंदौर के पूर्व भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने इस मुद्दे को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में, जैसे एम्बुलेंस या पुलिस को कॉल करने में, इस ट्यून के कारण देरी होती है, जो गंभीर परिणाम भुगत सकती है।


Share This News