ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 सेना के जवानों से करोड़ों की ठगी, झांसे में फंसे अनेक Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ठगी करने वालों ने सेना को भी नही बक्शा। खुद को सेना के ‘कैप्टन’ के रूप में पेश करने वाले भगोड़े क्लर्क सागर गुलेरिया ने देशभर के 48 जवानों को लोन और सब्सिडी का झांसा देकर 5 करोड़ रुपए हड़प लिए। इस चौंकाने वाले मामले की जांच बीकानेर पुलिस ने शुरू की, तो कई हैरत में डालने वाली बातें सामने आई। आरोपी को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बीकानेर लाकर गिरफ्तार किया गया, जहां अब वह न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय सागर गुलेरिया, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का निवासी, सेना में बतौर क्लर्क कार्यरत था। उसने असम, जोधपुर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में पोस्टिंग के दौरान खुद को ‘आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड (AGIF)’ का कैप्टन बताया। वह जवानों को भरोसे में लेकर कहता कि बैंकों से लोन दिलाएगा और उस पर AGIF से 60 से 79 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। इसी लालच में आकर देश के अलग-अलग राज्यों के जवान उसके झांसे में आ गए।

सागर ने जवानों से OTP, बैंकिंग आईडी और पासवर्ड लेकर लोन की रकम सीधे अपने खातों में ट्रांसफर करवाई। वह फोन और फिर व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क में बना रहा, लेकिन जब जवानों ने रकम लौटाने की बात की, तो टालमटोल करने लगा और अंततः फोन बंद कर फरार हो गया।

बीकानेर में ये बने शिकार

बीकानेर में तैनात पंजाब निवासी मोहित कुमार और उसका साथी मृण्मय पांडा भी इस ठगी का शिकार हुए। दोनों के नाम से 14-14 लाख रुपए का लोन पास करवाया गया, जिसे बाद में सागर ने सब्सिडी दिलाने के नाम पर अपने खाते में मंगवाकर हड़प लिया।

सागर गुलेरिया के खिलाफ राजस्थान (बीकानेर), हरियाणा (पंचकूला), और हिमाचल (डेरा) में मुकदमे दर्ज हैं। बीकानेर के सदर थाने में 17 जून को केस दर्ज हुआ और 21 जून को पुलिस ने अंबाला जेल से हिरासत में लिया।


Share This News