ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 1 जुलाई से रेलवे टिकट, पैन कार्ड सहित होंगे ये बदलाव Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे 1 जुलाई से कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। रेलवे के टिकट की कीमतों में इजाफा होने वाला है. यह इजाफा मामूली है. रेलवे ने अपने कुछ टिकटों के दाम में आधे पैसा से 2 पैसा प्रति किमी तक की बढोतरी की है. इसी के साथ साथ 1 जुलाई से केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही तत्काल टिकट बुकिंग कर पाएंगे। इसके अलावा नए नियमों में रेलवे के नियम, पैन-आधार से संबंधित नियम, ATM से संबंधित नियम और क्रेडिट कार्ड से संबंधित नियम शामिल हैं।

1 जुलाई से पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार कार्ड होना अनिवार्य कर दिया जाएगा यानी व्यक्ति को अपना पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड देना जरूरी होगा. इसी के साथ साथ पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है

1 जुलाई से HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित नियम भी बदलने वाले हैं. नए नियमों के अनुसार, अब HDFC क्रेडिट कार्ड की पेमेंट थर्ड पार्टी ऐप से करने पर लोगों को 1 प्रतिशत चार्ज देना होगा. वहीं यूटिलिटी बिल पेमेंट पर भी अब चार्ज लगेगा।

ICICI बैंक के एटीएम से संबंधित नियम भी बदलने वाले हैं. अब ग्राहकों को इस बैंक का एटीएम इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है. नए नियमों के अनुसार, लिमिट से ज्यादा कैश निकालने पर प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपये का चार्ज लगेगा. वहीं एटीएम में फ्री ट्रांजैक्शन 5 मिलेंगे. मेट्रो शहरों में यह लिमिट 3 ट्रांजेक्शन होगा।


Share This News