IMG 20250527 111143 20 पीबीएम हॉस्पिटल में फिर चोरी की वारदात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में चोरी की वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा की पोल खोल दी है। ताजा मामला 13 जून की रात का है, जब इलाज के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की जेब से ₹28,500 की नकदी चोरी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पुनरासर निवासी रामनाथ पुत्र किशननाथ सिद्ध अपनी बीमार बच्ची को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लाया था। इलाज के दौरान वह अस्पताल परिसर में ही रात को सो गया। इसी दौरान देर रात एक अज्ञात युवक उसकी जेब से नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीबीएम अस्पताल परिसर में चोरी, जेबकतरी और वाहन चोरी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आमजन के लिए राहत का केंद्र समझा जाने वाला अस्पताल अब असुरक्षा का गढ़ बनता जा रहा है


Share This News