IMG 20250616 WA0011 scaled सुरपुरा में बिजली सप्लाई के मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन करेंगे-सियाग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सुरपुरा ग्रामवासी नागरिकों ने आज बिजली सप्लाई नहीं होने की समस्या से परेशान किसानों ने भामटसर जीएसएस से सुरपुरा जीएसएस को अलग से ट्रांसफार्मर लगाकर विधुत लाइन जोड़ने के लिए जेवीवीएनएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय किसान बिजली सप्लाई नहीं होने से भयंकर परेशानी का सामना करने को मजबूर हो रहे है, पीने के पानी से लेकर किसानों को खेती करने से भी वंचित रहना पड़ रहा है। सियाग ने अतिरिक्त मुख्यअभियंता से कहा कि भामटसर से सुरपुरा तक की विधुत लाइन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, केवल आधा किलोमीटर लिंक लाइन बची हुई है, जिसका कार्य पिछले 15-20 दिनों से रुका हुआ है।

सियाग ने कहा कि आगामी सात दिवस में कार्य पूर्ण करवाकर विधुत सप्लाई चालू करें अन्यथा पीड़ित ग्रामीणों को साथ लेकर आन्दोलन के लिए मजबूर होंगे।

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि ज्ञापन सौंपने और वार्ता में सुरपुरा के
मदनलाल भांभू, मूलाराम भांभू, पूनम चन्द भांभु, दुलाराम खाती, बृजलाल खाती, आदु राम भांभू, पूनम चन्द प्रजापत, श्रवण जाट, मांगीलाल जाट, ओमप्रकाश जाट, पुरखाराम महिया, गणेशाराम माहिया, पदमा राम पचार, चेनाराम गर्ग, चोखाराम माहिया, संजय रलिया, सोहन नाई सहित अनेक किसान मौजूद रहे।


Share This News