ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट। बीती रात बीकानेर जिले में महाजन थाना क्षेत्र में हाईवे वे पर एक ट्रांसफार्मर से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसा जैतपुर टोल प्लाजा से हनुमानगढ़ की ओर जाते समय हुआ।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली।  पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लेकिन दमकल की टीम सूरतगढ़ से करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान ट्रक में लदे सभी ट्रांसफार्मर जल गए और केवल लोहे का ढांचा शेष रह गया।

स्थानीय प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो इतनी बड़ी क्षति से बचा जा सकता था। पहले सूरतगढ़ थर्मल स्टेशन पर भी दमकल के लिए सूचना दी गई थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई समय पर नहीं हो पाई। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक के भीतर या आसपास कोई चालक या खलासी नहीं मिला। ट्रक हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है, जो पंजाब से बीकानेर की ओर जा रहा था।


Share This News