ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। न्यू रोशनी जनकल्याण सेवा संस्थान बीकानेर का भव्य उद्घाटन समारोह 25 मई 2025 को आयोजित होने जा रहा है । इसका आगाज मुख्य अतिथि विधायक श्री जेठानंद व्यास विधायक बीकानेर करेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल, श्री भंवर सिंह भाटी पूर्व ऊर्जा मंत्री, रामलाल जी भोभरिया जिला अध्यक्ष श्री कुम्हार महासभा, बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, श्री डॉ बुलाकी दास कला विधायक पूर्व मंत्री, महावीर जी रांका पूर्व यूआईटी चेयरमैन के साथ ही तमाम विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

img 20250519 113431408343094073888719 न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का उद्घाटन 25 मई को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी ने बताया कि न्यू रोशनी जनकल्याण सेवा संस्थान जनकल्याण हेतु समर्पित है और इस का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना, महिला कल्याण व बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करना है। साथ ही दिव्यांगजन, निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों की आर्थिक सहायता कर उनके विवाह में सहयोग करना एवं महामारी, प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों में जरूरतमंदों को फ्री शिक्षा और सेवाएं उपलब्ध कराना भी संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह कार्यक्रम 25 मई 2025 वार रविवार को प्रातः 11:00 बजे 14/48 मुक्ता प्रसाद नगर बीकानेर में होने जा रहा है 9829149893, 8209327110


Share This News