ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20220511 111942 10 कोरोना फिर लौटा ! 31 मौतों के बाद सरकार ने किया फैसला Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कोरोना के मामले अभी भी मिल रहे हैं। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में संक्रमण के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। कोरोना फिर से नई दस्तक ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

हांगकांग में हालात तेजी से बदल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की एक्टिविटी इस वक्त बीते एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। 3 मई को खत्म हुए हफ्ते में 31 मौतें दर्ज की गईं, जो चिंता बढ़ाने वाली बात है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट भी लगातार बढ़ रहा है और अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है।

टूरिस्ट डेस्टिनेशन सिंगापुर में हाई अलर्ट

सिंगापुर सरकार ने कोविड की नई लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मई के पहले सप्ताह में मामलों में 28% की बढ़ोतरी देखी गई, जो इस साल का अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। यहां तक कि अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या भी 30% तक बढ़ चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक कोई नया वैरिएंट अधिक घातक या संक्रामक साबित नहीं हुआ है।

हांगकांग के मशहूर गायक ईसन चैन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे उनका कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा। यह इस बात का संकेत है कि कोरोना आम हो या खास, किसी को नहीं बख्श रहा।

चीन और थाईलैंड में भी बढ़ोतरी

चीन और थाईलैंड में भी कोविड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की रिपोर्ट बताती है कि वहां गर्मी में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जो सामान्य मौसमी पैटर्न से हटकर है।

भारत में फिलहाल राहत

अभी तक भारत में कोरोना के मामलों में कोई बड़ा उछाल नहीं देखा गया है। लेकिन एशियाई देशों में कोविड की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भारत को भी सतर्क रहना होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में वायरस का सक्रिय होना यह बताता है कि कोविड अब मौसमी नहीं रह गया है।


Share This News