ताजा खबरे
30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकररामदेवरा भक्तों के सेवाकार्य हेतु भल्ला फाउंडेशन का सेवा जत्था शुक्रवार को रवाना होगाबीकानेर की छह नगर पालिका के लिए मतदान शुक्रवार को, कल नोखा, देशनोक समेत इन पालिकाओं में रहेगी गहमागहमी11 सितंबर से फिर पलटेगा मौसमजजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिए
IMG 20250516 WA0018 एमजीएसयू :साक्षी मिस फेयरवेल, अरमान बने मिस्टर फेयरवेल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में बी ए ऑनर्स के जूनियर छात्र छात्राओं द्वारा अपने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मेघना शर्मा व सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रभु दान चारण द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया तत्पश्चात हिमांशु गहलोत के मंच संचालन में छात्राओं की नृत्य प्रस्तुतियों के अलावा छात्रों हेतु अटपटे वाक्य दोहराने, साड़ी बांधने व शायरी सुनाने जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इतिहास विभाग की सहप्रभारी डॉ. मेघना शर्मा द्वारा मंच से घोषित किए गए। नृत्य प्रतियोगिता में गुनगुन, साड़ी बांधो प्रतियोगिता में अरमान, म्यूज़िकल चेयर में अंजली विजेता घोषित हुई।
मिस फेयरवेल का खिताब साक्षी तो मिस्टर फेयरवेल अरमान को मिला।
आयोजन में डॉ. रितेश व्यास, डॉ. गोपाल व्यास, रिंकू जोशी, जसप्रीत सिंह, तुलछाराम, खुशाल पुरोहित, तेजपाल भारती, बजरंग कलवानी के अतिरिक्त विभाग के छात्र छात्राएं शामिल रहे।


Share This News