ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 18 जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, 1 मारा गया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 1 आंतकवादी मारा  गया। 2 की घेराबंदी की गई है।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में हो रही है। ये इलाका दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत आता है। सुरक्षाबलों ने इलाके में 02 से 03 आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम का एंटी टेरर ऑपरेशन जारी है।

इसमें

  • मारा गया पहलगाम में धर्म पूछ गोली मारने वाला आतंकी आसिफ़ शेख
  • आसिफ़ शेख ने धर्म पूछकर की थी पहलगाम में लोगों की हत्या
    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी.
    पुलवामा के त्राल में 3 आतंकी ढेर-
    पहलगाम हमले में शामिल आतंकी का खात्मा।
    आतंकी आसिफ शेख भी एनकाउंटर में ढेर।
    पहलगाम हमले की साजिश में शामिल था आसिफ।
    सुरक्षाबलों ने 2 दिन में 6 आतंकी ढेर किए।
    जैश का टॉप कमांडर था आतंकी आसिफ शेख।
  • त्राल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन की पुलिस ने भी बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा- “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की डिटेल्स जारी की जाएगी।”

मंगलवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे।  भारतीय सेना ने बताया है कि इन आतंकियों को ऑपरेशन केलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। 


Share This News