ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250508 231806 पाकिस्तान के शहरों पर भारत ने ताबड़तोड़ हमले किये, भारी तबाही Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत ने  जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के शहरों पर हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट समेत कई शहरों पर हमले शुरू कर दिए हैं। भारत के जम्मू, पंजाब, राजस्थान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के शहरों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान के AWACS (Airborne Warning and Control System) को तबाह कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। 

पाकिस्तान की सभी मिसाइल नाकाम

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में उनके कुल 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। भारत ने पाकिस्तान के जिन लड़ाकू विमानों को मार गिराया, उनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं। गुरुवार को अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने बॉर्डर के नजदीक भारत के अलग-अलग शहरों में 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। सिर्फ राजस्थान के जैसलमेर में ही पाकिस्तान ने 70 से ज्यादा मिसाइल हमले किए। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। 


Share This News