ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 15 बीकानेर में फूड प्वाइजनिंग से अनेक लोगों की तबीयत बिगड़ी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में एक रिसोर्ट होटल में फ़ूड प्वाइजनिंग से अनेक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार होटल जयपुर-जोधपुर बाइपास के होटल ‘धरती धोरा री में आयोजित भव्य शादी समारोह में शादी एक्सपायर्ड डेट की खाद्य सामग्री परोसने से क ई लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

उल्टी,दस्त और पेट दर्द से हालत बिगडऩे के बाद सभी लोगों को निजी अस्पताल पहुचाया गया। इनमें दो लड़कियों की हालत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हे नीजि होस्पीटल में भर्ती कराना पड़ा।

नत्थुसर गेट निवासी चांडक परिवार के शादी समारोह क ा आयोजन होटल ‘धरती धोरा री में किया था। समारोह में लाखों रूपये पैकेज पर भोजन और फूड्स सप्लाई होटल प्रबंधन की ओर से किया गया था। सोमवार शाम समारोह में शामिल हुए कई मेहमानों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगडऩी शुरू हो गई। इसका पता चलने पर जब चांडक परिवार के लोगों ने होटल प्रबंधन की ओर से सर्व किये जा रहे खाने और फ ूड्स आईटमों की जांच की तो उनमें ज्यादात्तर मसाले,कोल्ड ड्रिंक समेत अनेक फूड्स एक्सपायर डेट निकले। इसे लेकर जब परिवार के लोगों ने होटल संचालक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई तो वह अभद्रता पर उतर आया।

इसकी सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षकों की टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खाद्य निरीक्षकों की टीम ने मौके पर फूड्स आईटमों के सैंपल लिये है। इस मामले को संदीप चांडक की ओर से खाद्य सुरक्षा आयुक्त के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई गई है।


Share This News