ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 82 पहलगाम त्रासदी : आखातीज व स्थापना दिवस से जिला प्रशासन रखेगा दूरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर स्थापना दिवस पर पहलगाम त्रासदी का असर रहेगा। जिला बीकानेर प्रशासन, नगर स्थापना दिवस के उत्सव कार्यक्रमों से दूरी रखेगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

जिला प्रशासन स्थापना दिवस उत्सव नहीं मनाएगा, ना ही किसी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगा। यहां तक कि इस अवसर पर निजी संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आपाताकालीन स्थिति आने पर पुलिस अथवा अन्य विभागों के अधिकारी व कार्मिक इन आयोजनों में शामिल नहीं हो सकेंगे। समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं व सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजक संस्था की रहेगी। स्थापना दिवस के आयोजनों के संबंध में जारी समस्त प्रशासनिक व राजकीय आदेश प्रत्याहारित कर दिए गए हैं।

अगले सात दिनों तक यह आदेश लागू रहेगा। इस दौरान कोई भी राजकीय व प्रशासनिक कर्मचारी व अधिकारी उत्सव में शामिल नहीं हो सकेगा। ऐसे में बीकानेर में स्थापना दिवस के कई आयोजन प्रभावित होंगे।

इस अवसर पर विधायक की तरफ से बारहगुवाड़ में कवि सम्मेलन भी होने वाला था। इसके अतिरिक्त विभिन्न आयोजनों में प्रशासन की भागीदारी भी थी। पहलगाम की घटना, पोप फ्रांसिस सुप्रीम पॉन्टिफ ऑफ द होली सी के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय शोक व पहलगाम की घटना के बाद बीकानेर जिले से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवश्यक गतिविधियों के मद्देनजर यह रोक लगाई गई है।


Share This News