ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250426 WA0014 scaled बॉर्डर पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से की चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खाजूवाला सीमांत क्षेत्र का किया निरीक्षण
सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से की चर्चा

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने शनिवार को खाजूवाला के सीमांत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बीएसएफ और सेना के अधिकारियों से सीमांत क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा के मापदंडों की समीक्षा की और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में अतिरिक्त सतर्कता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय रखें। आवश्यक होने पर उच्चस्थ अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दें।

जिला कलेक्टर ने खाजूवाला की 32 हेड पुलिस चौकी और बीएसएफ की एक बीओपी का जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल, उपखंड अधिकारी श्री रमेश महरिया सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News