ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 70 गाइडलाइन जारी, भीषण गर्मी में इतने घंटे श्रमिक बन्द रखें कार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

भीषण गर्मी के मद्देनजर लू-ताप से बचाव एवं शमन के लिये एडवायजरी जारी
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मकारों के कार्य के दौरान लू-तापघात के प्रभाव से बचाव के लिए जिले के समस्त नियोजकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी एडवायजरी अनुसार सभी वर्ग के श्रमिकों, नरेगा श्रमिकों, भवन निर्माण श्रमिक, संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मकारों को लू-ताप से बचाव के लिए जागरूकता प्रदान करने हेतु होर्डिंग्स बोर्ड लगाने एवं श्रमिकों, कर्मकारों हेतु शीतल पेयजल, छाया, दवा, आईस पैक, इलाज, कैन्टीन, रेस्ट रूम, यूरिनल्स आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रमसाध्य कार्यो को दिन के कम ताप वाले समय में ही करवाना सुनिश्चित करें तथा साथ ही लू से संबंधित चेतावनी दिवस में कार्य के घण्टों में परिवर्तन करने का प्रयास करें एवं यथासंभव 12 से 3 बजे तक कार्य बंद रखा जाए। सभी नियोजकों से यह अपील भी की जाती है कि मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कम कार्यावधि में भी मजदूरी की पूर्ण दरें दी जाए।


Share This News