ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20231123 090506 12 किराडू और पारीक की पुस्तकों का लोकार्पण 19 को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नट साहित्य, संस्कृति संस्थान की तरफ से 19 अप्रैल को रमेश इंग्लिश स्कूल में एक हिंदी व 2 राजस्थानी पुस्तकों का लोकार्पण होगा। इन पुस्तकों में कवि – आलोचक नगेन्द्र नारायण किराडू की आलोचना कृति ‘ मधु आचार्य के सृजन का व्याकरणिक अनुशीलन ‘ व सीमा पारीक का काव्य संग्रह ‘ साची कैवूं थाने ‘ व बाल उपन्यास ‘ काळजे री कोर ‘ शामिल है। ये पुस्तकें सूर्य प्रकाशन मंदिर व ज्योति पब्लिकेशन से प्रकाशित है।

संस्थान के मोहित पार्थ किराडू ने बताया कि सुबह 11.15 बजे समारोह की अध्यक्षता कवि, आलोचक, नाटककार व राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल, साहित्य अकादमी के संयोजक डॉ अर्जुन देव चारण करेंगे। मुख्य अतिथि साहित्यकार, रंगकर्मी, पत्रकार व जागती जोत के संपादक मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘ होंगे। कवि, आलोचक व जयनारायण व्यास विवि, जोधपुर के राजस्थानी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गजेसिंह राजपुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


Share This News