ताजा खबरे
IMG 20250407 WA0638 1536x864 1 बीकानेर : पुलिस की स्पा सेन्टर, कॉफी-चाय शॉप, कैफे हाउस पर दबिश Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पुलिस ने बीकानेर जिले में अनैतिक और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है जो 27 अप्रैल तक चलेगा। जिले के पार्लर, रेस्टोरेंट, कॉफी-चाय शॉप, कैफे हाउस, साइबर कैफे, गेम जोन में अनैतिक व अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका है। इनमें पर्दा लगाकर स्कूली बच्चों, जवान लड़के-लड़कियों को स्थान उपलब्ध करवाए जाते हैं।

मादक पदार्थों की बिक्री भी की जाती है। इससे लड़के-लड़कियों के घर से भागने, अलग-अलग समुदाय के होने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए पुलिस की ओर से ऐसे स्थानों पर सात अप्रैल से 27 अप्रैल तक अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी।

संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर कानूनी कार्यवाही करेगी। सर्किल सीओ टीमें बनाएंगे और एसपी समीक्षा करेंगे। पूरे माह अभियान के दौरान की गई कार्यवाही की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी। एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि सोमवार को सभी एसएचओ ने अपने-अपने इलाकों में चेकिंग की।

इस दौरान अवैध रूप से संचालित थड़ी, दुकानें चिह्नित किए गए। डेयरी बूथ पर अन्य सामान भी बेचा जा रहा था। उन पर कार्यवाही के लिए डेयरी को पत्र लिखेंगे।


Share This News