ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 4 मेडिकल कॉलेज में देहदान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बुधवार को शेखसर निवासी तोलाराम पुत्र स्व. मघाराम के निधन पर उनकी भतीजी अनु ने पार्थीव देह कॉलेज के शरीर रचना विभाग को सुपुर्द की। इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने पार्थीव देह को पुष्पांजलि अर्पित कर तोलाराम के परिजनों को सांत्वना दी।

डॉ सोनी ने कहा कि आज के समय में सर्व समाज को कुशल चिकित्सक प्राप्त हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज को पार्थीव देहदान स्वरूप प्राप्त होना आवश्यक है। आपके इस कदम से सर्वसमाज में जागरूकता फैलेगी।

मेडिकल विद्यार्थी प्रयोगात्मक अध्ययन एवं शोध कार्य कर पाते है जिससे उन्हें उच्च गुणवत्ता युक्त चिकित्सा शिक्षा प्राप्त होगी।
शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि के मार्गदर्शन में डॉ. कविता पाहूजा, डॉ.गरीमा खत्री, डॉ.के.आर मीणा, डॉ. रामेश्ववर व्यास, मोहन व्यास, आसकरण जयपाल, रविन्द्र साध एवं डॉ. सुनील मौर्य आदि ने तोलाराम के पार्थीव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।


Share This News