ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 14 शराब पीने के लिये मना किया तो हुई मारपीट, 9 घायल, तीन महिलाएं शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीती रात जिले के गंगाशहर थाना इलाके में शराब पीने के लिये मना करने की बात को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में 9 जने घायल हो गये है। तीन महिलाएं, वृद्ध व एक बालिका भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानदेसर में चांदमल बाग के पास एक चौकी पर शराब पी रहे बिहार समाज के लोगों को जब स्थानीय लोगों ने मना किया तो शराब पी रहे एक युवक ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग जमा हो गये और जमकर लाठी सरियां से मारपीट की गई।

मारपीट में 70 वर्षीय जवाहर लाल, 22 वर्षीय अमरीश, 20 वर्षीय संदीप, 16 वर्षीय रोशन, 22 वर्षीय अशुदान, 22 वर्षीय हनुमान, 25 वर्षीय मोनिका, 22 वर्षीय लक्ष्मी तथा ढाई वर्षीय तनवी घायल हुए है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।


Share This News