ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 98 चिकित्सक पर एसिड गिराने का मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tharपोस्ट बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा  बागड़ी राजकीय जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. इंदुबाला ने अपने ससुराल पक्ष पर एसिड अटैक की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

डॉ. इंदुबाला ने गुरुवार रात को अपने पति डॉ. रामरतन, जेठ फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. रामचंद्र और ससुर मनफुलाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है कि 19 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसने की कोशिश की और जब उन्होंने दरवाजा खोला तो वह बोतल फेंककर दीवार फांदकर फरार हो गया।

इंदुबाला ने बताया कि उनका ससुराल पक्ष उन पर तलाक के लिए दबाव बना रहा है और धमकी दी थी कि अगर उन्होंने तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर नहीं किए तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। इससे पहले 18 नवंबर 2023 को भी उनके क्वार्टर में एक महिला ने घुसकर जहर डालने की कोशिश की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


Share This News