ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 61 केंद्रीय मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में शामिल उनकी स्पेयर कार पर अज्ञात ने हॉकी से हमला कर दिया।जोधपुर में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का काफिला राजस्थान के जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में राव जी की गेर में शुक्रवार शाम को शामिल होने के लिए पहुंचा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में शामिल उनकी स्पेयर कार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हॉकी से हमला करके कांच फोड़ दिया।

img 20250314 2312076763092155515945950 केंद्रीय मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गेर में मौजूद थे और गाड़ियां एक तरफ खड़ी थीं। शेखावत के काफिले की कार पर हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। इसके बाद वे जालोरी गेट पहुंचे, जहां भीतरी शहर में उन्होंने लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस का भारी जाप्ता जालोरी गेट पर तैनात किया गया।

रावजी की गेर हमेशा की तरह धुलण्डी के दिन शाम को मंडोर क्षेत्र से निकल रही थी। केंद्रीय मंत्री शेखावत भी अपने काफिले के साथ शाम 7:30 बजे गेर में शामिल होने के लिए पहुंचे। वह अपना काफिला एक तरफ खड़ा करके गेर के अंदर पहुंचे, इस दौरान पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्पेयर कार पर जोरदार हमला करके कांच फोड़ दिया। इससे एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद शेखावत सीधे जालोर गेट पहुंचे, जहां पुलिस ने उनको अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया।

सैनिक क्षत्रिय माली समाज की ओर से मंडोर में धुलण्डी के दिन शुक्रवार को रावजी की गेर मेला आयोजित किया गया। इस दौरान मंडोर क्षेत्र में गेरिए ने फाग गीतों के साथ धमाल मचाई। वहीं मंडोर की प्रसिद्ध रावजी की गेर मेला देखने जन सैलाब उमड़ा। गेर में राव राजा के साथ गेरिए रंग बिरंगे वस्त्र पहने गाते नाचते कूदते चल रहे थे।
परंपरागत पूजन के बाद दोपहर करीब 2.45 बजे मण्डवता बेरा की गेर अपने मंदिर से रवाना होकर खोखरिया बेरा पहुंची।


Share This News