


Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिन में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के अनुसार 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।



मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है।