ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250308 WA0025 तेरे मेरे सपने' थीम पर प्रारंभ हुआ विवाह पूर्व संवाद केंद्र, विधायक ने किया केंद्र का शुभारंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीबीएम स्थित सखी सेंटर में ‘तेरे मेरे सपने’ विवाह पूर्व संवाद केंद्र स्थापित किया।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संवाद केंद्र स्थापित करने का उद्देश्य विवाह पूर्व युवाओं को परामर्श देकर समझाइश करना है।

उन्होंने कहा कि विवाह केवल रीति रिवाजों तक सीमित नहीं होता। यह आपसी समझ, विश्वास और संवाद पर आधारित होता है। ‘तेरे मेरे सपने’ युवाओं को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के आवश्यक काउंसलिंग प्रदान करने का प्रयास करेगा।

उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें घरेलू विवादों से संबंधित होती हैं। परिणामस्वरूप आपसी समझ और समझाइश के अभाव में घरेलू मामले कोर्ट तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि विवाह से पूर्व परामर्श देकर ऐसे मामलों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि ‘तेरे मेरे सपने’ की थीम आधारित केंद्र के माध्यम से वैवाहिक जीवन से जुड़े भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान कर, दाम्पत्य जीवन खुशहाल और संतुलित बनाया जा सकता है। ऐसे में घरेलू हिंसा जैसे मामले कम देखने को मिलेंगे। परामर्शदाता सरिता गोदारा ने बताया गया कि संवाद केंद्र की काउंसलिंग सेवाएं नि: शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र जेंडर स्पेशलिस्ट पवन कुमार, सखी केंद्र प्रबंधक संतोष बारिया सहित सखी सेंटर, महिला अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।


Share This News