ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 43 कार्रवाई : 50 किलो मैदा व बेसन नष्ट किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

होली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, रेस्टोरेंट से लिए नमूने
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। होली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई है।

img 20250308 wa0022301277594276729925 कार्रवाई : 50 किलो मैदा व बेसन नष्ट किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा जेएनवी कॉलोनी स्थित मैसेज भूख लगी है रेस्टोरेंट पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मैसर्स भूख लगी है रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड नहीं लगा हुआ था, पेस्ट कंट्रोल करवाने के बावजूद परिसर में चूहे तथा मक्खियां थीं, फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकार्ड संधारण नहीं किया जा रहा था, रेस्टोरेंट एरिया में फूड लाइसेंस डिस्प्ले नहीं किया जा रहा था, ब्रेड बन पर एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है, टमैटो कैच अप आदि की बोतलों पर कैप नहीं लगी हुई है, ड्रेनेज सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, प्रिपेयर्ड फूड पर टैगिंग नहीं की जा रही है, किचन में डस्टबिन खुले हैं ढक्कन नहीं लगा हुआ था। भोजन बनाने में काम में लिए जाने वाले पानी की जाँच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी, लगभग 50 किलो अवधि पार मैदा काम में लिया जा रहा था जिसे नष्ट करवाया तथा 2 किलो काम में लिए जा रहे बेसन पर निर्माण तिथि तथा अवधि पार तिथि अंकित नहीं थी उसे भी नष्ट करवाया गया।

उपरोक्त कमियों को देखते हुए बेसमेंट को एफएसएसएआई के गाइडलाइन के अनुसार जब तक पूर्णतया मरम्मत नहीं हो जाती तक के लिए अग्रिम आदेशों तक बेकरी निर्माण इकाई पर रोक लगाई गई। मौके पर ही इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश प्रदान किए गए। कार्रवाई में दही, पनीर, तेल तथा चटनी के कुल 4 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।


Share This News