ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 4 व्याख्याताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय उपमुख्यमंत्री जी, शासन सचिव (उच्च शिक्षा), आयुक्त कॉलेज शिक्षा एवं अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा से मिलकर उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की।

img 20250307 wa00081309241503194389239 व्याख्याताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा Rajasthan News Portal राजस्थान

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री प्रो. रिछपाल सिंह ने बताया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी से मिला तथा उनसे संगठन के अधिवेशन में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन व अन्य लंबित समस्याओं जैसे- संविधा शिक्षकों को महंगाई भत्ता के भुगतान आदि के समाधान की मांग की। उपमुख्यमंत्री जी ने इस संबंध में तुरंत अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली तथा त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

शासन सचिव श्री भानु प्रकाष अटरू से राजसेस महाविद्यालयों की समस्या, सेवानिवृत शिक्षकों की पेंशन विसंगति, सेवानिवृत्ति आयु यूजीसी रेगुलेशन के अनुरूप 65 वर्ष करने, प्राचार्यों की डीपीसी करने, सीएएस शीघ्र करने आदि विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार बहरवाल ने बताया कि संगठन द्वारा संज्ञान में लाई गई समस्त समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया।

श्री बैरवा ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल से महाविद्यालय शिक्षा की विविध समस्याओं और स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया ।

प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री श्री घनश्याम जी, प्रो. दीपक कुमार शर्मा तथा प्रो. सुशील कुमार बिस्सु शामिल रहे।


Share This News