ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 37 अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पांचू स्थित कौशिक मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 17 मार्च तक 8 दिनों के लिए, जैन चौक नोखा स्थित जय भवानी मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 10 से 19 मार्च तक 10 दिनों के लिए तथा रेलवे क्रॉसिंग के पास नोखा स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 29 मार्च तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News