ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 31 एसडीएम अस्पताल में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को गैर संचारी रोगों के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजश्री, डॉ. अनिता सिंह, डॉ कमल जैन एवं अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर में मुख्यतया पुरुषों के मुंह, फेफड़े, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित समसत जांच की गई। शिविर में आवश्यक बचाव एवं उपचार के बारे में बताया गया।

शिविर में 115 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 1 महिला का पेप्स्मीयर लिया गया।
फिजियोथैरेपी में डॉ. मनीष गहलोत द्वारा 22 मरीजों को थेरेपी दी गई। साथ ही 25 मरीजों की एक की गई एवं उनका सलाह उपचार मौके पर ही दिए गए।

शिविर में जिला एनसीडी इकाई से उमेश पुरोहित, सुनील रावत, नर्सिंग ऑफिसर ऋषि गहलोत, ईसीजी टेक्निशियन बाबूलाल आदि ने कैंप में सहयोग प्रदान किया।


Share This News