ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 4 बीकानेर में सड़क हादसे में 4 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

screenshot 20250302 105950 gallery6241062035317721015 बीकानेर में सड़क हादसे में 4 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। बीती रात जिले के नाल थाना क्षेत्र में नाल और बीकानेर के बीच में फायरिंग रेंज के पास नेशनल हाईवे नंबर 11 पर हुए सड़क हादसे में चार जनों की मौत हो गई है। थाना अधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार नाल रोड पर स्कार्पियो ने दो बाईकों पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चारों मृतक नाल निवासी थे।

इनमें से दो सगे भाई थे। यह चारों शादियों में कैटरिंग का काम करते थे घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाधिकारी विकास बिश्नोई मौके पर पहुंचे। यह चारों युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे। जिन्हें तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 25 वर्षीय राहुल मेघवाल, 24 वर्षीय गोरधन मेघवाल, 17 वर्षीय कोजूराम मेघवाल तथा 23 वर्षीय ओमप्रकाश मेघवाल की मौत हो गई है। चारों को पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी मे 4 के शव रखवाए गए।


Share This News