ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 25 मथुरा में होली के जश्न शुरू, इस दिन है लठमार होली, 40 दिन उत्सव Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बृज की होली के जश्न शुरू हो गए है। राधा रानी की जन्मस्थली ऐतिहासिक नगरी बरसाना में होली का जश्न शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि की शाम को पहली चौपाई (गायन और संगीत पार्टी) हुई, जिसके बाद सड़कें अबीर और गुलाल के रंगों से भर गईं। दूसरी चौपाई 7 मार्च को होगी, जो ‘लड्डू मार होली’ की शुरुआत होगी। इसके बाद 8 मार्च को लठ्‌ठमार होली होगी। ब्रज मंडल में होली उत्सव 40 दिनों तक जारी रहेगा।

बरसाना में आठ मार्च को लठ्‌ठमार होली खेली जाएगी। नंदगांव में 9 मार्च को लठ्‌ठमार होली खेली जाएगी। 10 मार्च को रंगभरनी एकादशी से ही ब्रज में रंगीली होली की शुरुआत होती है और सारे प्रमुख मंदिरों में लगातार होली में रंग गुलाल उड़ना शुरू हो जाता है। 

10 मार्च श्री कृष्ण जन्मभूमि होली खेली जाएगी। 10 मार्च को वृंदावन में बिहारी जी /रंग भरनी एकादशी होली की शुरुआत होगी। 10 मार्च को ही द्वारकाधीश में कुंज बनाया जाएगा जिसमें भगवान को बिठाकर रंगों से होली होगी।

11 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली होगी। 12 मार्च द्वारकाधीश मंदिर के बगीचे में रंगीली होली होगी। 13 मार्च होली का पंडा होगा। इसमें जलती होली से पंडा मथुरा से करीब 55 किलोमीटर दूर फॉलेंन और बठेन गांव में जलती हुई होली से प्रहलाद रूप में निकलेगा।  

15 मार्च को कपड़ा फाड़ होली

13 मार्च को प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर से चतुर्वेदी समाज का डोला निकलेगा। इसमें रंग गुलाल से होली होती है। 14 मार्च को धुलेंडी होगी। 15 मार्च को दाऊजी का हुरंगा जहां का देवर भाभी का कपड़ा फाड़ होली होगी। हुरंगा देश भर में प्रसिद्ध है।


Share This News