ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 97 बीकानेर : महिला ट्रेनी एसआई समेत बर्खास्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान ने मंगलवार शाम आदेश जारी कर सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2021 में खुद की जगह डमी कैंडिडेट बैठाकर एग्जाम में पास हुई महिला ट्रेनी एसआई समेत दो को बर्खास्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्त एसआई वर्तमान में जयपुर जेल में बंद है। आईजी के अनुसार श्रवण कुमार गोदारा और मंजू बिश्नोई को बर्खास्त किया गया है। दोनों को सेवा नियमों के तहत डिसमिस्ड फ्रॉम द सर्विस अंडर सीसीए 19 (2) के तहत सेवा से हटा दिया गया है।

दोनों ही 2021 में फर्जीवाड़ा करके सरकारी नौकरी में आए थे। बता दें कि साल 2024 में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। श्रवण कुमार गोदारा को हनुमानगढ़ और मंजू बिश्नोई बीकानेर पोस्टिंग मिली थी।

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। एसओजी की जांच में कई डमी कैंडिडेट बैठाने का मामला भी सामने आया था। जांच में सामने आया था कि फर्जीवाड़ा करके कई अभ्यर्थियों ने नौकरी हासिल कर ली थी। करीब 50 ट्रेनी एसआई को एसओजी अरेस्ट कर चुकी है, जिनमें से 25 को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।


Share This News