ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 22 9 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर नौ मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि रिडमलसर स्थित तंवर मेडिकल स्टोर, आडसर पुरोहितान स्थित श्री बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, करणी इंडस्ट्रीज एरिया रोड नंबर 2 स्थित श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 3 मार्च तक 5 दिनों के लिए, कोठारी हॉस्पिटल के पास स्थित शक्ति मेडिकोज, रीको इंडस्ट्रीज एरिया खारा स्थित सिद्धिविनायक मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 5 मार्च तक 7 दिनों के लिए तथा

सुरजनसर स्थित श्री राम मेडिकोज, हिम्मतसर स्थित श्री तिवाडी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बागड़सर स्थित साक्षी मेडिकोज तथा आडसर बास स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 27 फरवरी से 8 मार्च तक 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News