ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250216 WA0025 स्वतन्त्रता सेनानी श्री मूलचन्द पारीक का श्रद्धामय स्मरण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक स्मृति, पारीक चौक बीकानेर राजस्थान द्वारा उनकी 17 वीं पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक सर्किल, स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक मार्ग, जस्सूसर गेट बीकानेर स्थित प्रतिमा स्थल पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा उपस्थित होकर मूर्ति को खादी सूत से बनी माला,पुष्पांजलि से हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र संयोजक भगवती प्रसाद पारीक एडवोकेट अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जानकारी दी कि इस वर्ष उनके आदरणीय पिताजी की 100 वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद जी पारीक के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम एक वर्ष तक आयोजित करने की योजना बनाई गई है। राजस्थान सरकार में अनेक बार मंत्री रहे डॉ बी डी कल्ला के संरक्षण और अन्य सभी जुड़े हुए प्रमुख लोगों के मार्गदर्शन सहयोग से होंगे। अध्यक्षता करते हुए डॉ बी डी कल्ला ने पारीक जी से अपने 50 वर्ष से अधिक साथ को याद किया एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम  स्वतंत्रता के बाद बीकानेर के विकासए खादी एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान। रेखांकित किया एवं अजातशत्रु बताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ने उनके राजनैतिक जीवन को याद किया,कैलाश पांडे, झवर पन्नू, नीरज भटनागर, भंवर लाल व्यास, द्वारका पारीक एडवोकेट, हुकम पांडिया श्री किशन पांडिया, शिवकुमार पांडिया,उपेंद्र श्रीमाली ,महेश जोशी, बंशी लाल आचार्य, चंद्रशेखर जोशी,अशोक तिवाड़ी,धनसुख आचार्य, राहुल पारीक, राजकुमार व्यास, राजू पारीक विक्की पारीक, नमन पारीक,ओमप्रकाश लोहिया, नारायण पारीक,मुकेश ओझा, नवलदीप जोशी, चंद्रशेखर जोशी,सुनील जोशी,सुशील राजीव पंचारिया,मनोज मास्टर, भवानी पारीक,गणेश चौधरी,मनोज पारीक आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उन्हें याद किया,उनके पौत्र राकेश पारीक ने सबका स्वागत किया और डॉक्टर आशुतोष पारीक ने सबका आभार व्यक्त किया।


Share This News