ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 29 बीकानेर में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर खाजूवाला के पूगल और डेली तलाई सड़क मार्ग पर रामडा के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही जेठू सिंह और मुकन सिंह की मौत हो गई, जबकि पृथ्वी सिंह ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पूगल के एसएचओ पवन सिंह, एएसआई बाबूलाल और हवलदार संदीप मीणा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को पूगल सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


Share This News