ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250207 WA0011 scaled नियमित उड़ान पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने जताया आभार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत तिब्बत सहयोग मंच ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जताया आभार। बीकानेर से दिल्ली नियमित हवाई सेवा उद्घाटन अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के बीकानेर नगर के जिला अध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अर्जुन राम जी का शंखनाद कर हार्दिक स्वागत करते हुए नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहेल तथा हवाई सेवा में सहयोग करने वाले समस्त पदाधिकारी और प्रशासन को साधुवाद दिया। इस अवसर पर दिलीप पुरी ने कहा कि बीकानेर के लाडले सांसद अर्जुन राम जी ने सदैव बीकानेर के हितों को सर्वोपरि रखा है इसी का परिणाम है कि आज बीकानेर को नियमित हवाई सेवाओं का लाभ मिलने जा रहा है इस हेतु बीकानेरवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य, राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ ने अर्जुन राम जी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समस्त बीकानेर वासियों को त्वरित दिल्ली आवागमन की सुविधा प्राप्त होने से बीकानेर वासियों के समय की बचत होगी।

इस अवसर पर युवा विभाग अध्यक्ष मुकेश बन, महिला विभाग के अध्यक्ष राजश्री कच्छवाहा, भगवती प्रसाद गौड़, पवन दान चारण, नरसिंह सेवग, हरीश भोजक, सुरेश साध, श्रवण बिश्नोई, हिमांशु महात्मा, झंवरलाल प्रजापत,नरेंद्र सिंह भाटी, करण जोशी ,सोहन सिंह, प्रदीप कुमार, दीपक श्रीमाली, रवि जैन, देवेंद्र पुरी, माल सिंह राजपुरोहित, प्रदीप स्वामी, हरविंदर पुरी, किशन साध, लिवेश रामावत, लोकेश रामावत, गणेश श्रीमाली, अभय पारीक, रेखा जी ,सुनीता जी ,पुष्पा जी ,और अश्लेषा जी के साथ में तिब्बती भाई बहन तत्सेन, कर्मा, शिरिंग, और धुंधुपजी भी उपस्थित थे।


Share This News