ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 27 खाजूवाला के 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर 46 लाख 29 हजार रुपए जुर्माना लगाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जिला कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई। बीकानेर खाजूवाला तहसील के ग्राम 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशन में कार्यवाही कर 46 लाख रुपए से अधिक की राशि का जुर्माना लगाया गया है। खाजूवाला उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजस्व और खनन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो स्थानों पर ताजा खनन के गड्ढे पाए गए, जिनकी जीपीएस से लोकेशन ली गई। जांच दल द्वारा 20 हजार रुपए कंपाउंड राशि सहित कुल 46 लाख 29 हजार 740 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मशीनरी वाहन औजार नहीं मिले। मौके पर हुआ खनन एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 के उल्लंघन के तहत पाया गया। कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाकर अवैध खनन की मौका रिपोर्ट करते हुए राजस्व अधिकारी को भिजवाए गए हैं। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।


Share This News