ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20230527 154542 राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार हेतु प्रविष्टियों की अंतिम तिथि अब 20 फरवरी Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजचौथे पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार हेतु प्रविष्टियों की तिथि बढ़कर 20 फरवरी की गई। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में गत वर्षो से प्रति वर्ष राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कारों की श्रंखला प्रारंभ की गई थी। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। जोशी ने बताया की इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा।


जोशी ने बताया कि चयनित दोनों साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह – ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि *वर्ष 2020 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 20 फरवरी 2025 तक *राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004* के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार चयन के लिए गठित समिति का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।


Share This News