ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230527 154542 राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार हेतु प्रविष्टियों की अंतिम तिथि अब 20 फरवरी Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चौथे पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार हेतु प्रविष्टियों की तिथि बढ़कर 20 फरवरी की गई। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में गत वर्षो से प्रति वर्ष राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कारों की श्रंखला प्रारंभ की गई थी। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। जोशी ने बताया की इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा।


जोशी ने बताया कि चयनित दोनों साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह – ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि *वर्ष 2020 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 20 फरवरी 2025 तक *राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004* के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार चयन के लिए गठित समिति का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।


Share This News