ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 90 अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सदर बाजार नोखा स्थित श्री चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, शेरपुरा स्थित श्री बालाजी मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 1 से 5 फरवरी तक 5 दिनों के लिए, जवाहर नगर स्थित नीलकंठ मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 22 जनवरी से 31 जनवरी तक, जैतपुर स्थित श्री राम मेडिकोज, खाजूवाला स्थित श्री जी मेडिकल स्टोर, सोमलसर स्थित श्री जसनाथ जी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 1 से 10 फरवरी तक तथा कुचौर आथूणी स्थित श्री नामदेव जी मनमीत मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 5 से 14 फरवरी तक 10 दिनों के लिए, सींथल स्थित स्वामी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 जनवरी से 8 फरवरी तक 15 दिनों के लिए तथा खीयेरा स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 22 फरवरी तक 18 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News