ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250102 WA0172 ऊँट उत्सव : गोरबंद के साथ रौबीलों ने उत्सव में आने की मनवार की, विधायक व्यास ने अधिकारियों ने पीले चावल बांटे Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में होने वाले अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के लिए पीले चावल बांटकर ‘आवण री मनवार’ गुरुवार को शुरू हुई। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित गढ गणेश में पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश को पीले चावल अर्पित कर उत्सव का न्यौता दिया।
इस दौरान सजे-धजे ऊंट और रोबीले साथ रहे। कच्छी घोड़ी नृत्य कलाकारों के साथ लोग थिरकने लगे और मश्क वादक ने सुमधुर स्वर-लहरियां बिखेरी। लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू यह यात्रा चूड़ी बाजार, सब्जी बाजार, मोहता चौक होते हुए रामपुरिया हवेलियों तक पहुंची।

इस दौरान विधायक व्यास एवं अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रमेश देव ने लोक कलाकारों के साथ पैदल चलकर आमजन को उत्सव के लिए न्यौता दिया।
इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि 10 से 12 जनवरी तक होने वाले ऊंट उत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहे, इसके मद्देनजर आमजन को न्यौता दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी परकोटे की संस्कृति और यहां की परम्पराओं की जानकारी देशी-विदेशी पर्यटकों को मिले, इसके लिए इस बार शहरी क्षेत्र में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अतिरिक्त कलक्टर (नगर) ने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव 10 जनवरी को प्रातः 8 बजे हैरिटेज वाॅक के साथ शुरू होगा। इसी दिन सूरसागर पर प्रातः 10 बजे मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता, दोपहर 1 बजे धरणीधर मैदान में हैण्डीक्राफ्ट और फूड फेस्टिवल तथा सायं 7 बजे यहीं सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि दूसरे दिन प्रातः 9 बजे से राष्ट्रीय ऊष्ट अनुसंधान केन्द्र में ऊंटों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 3.30 बजे जूनागढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सायं 4.30 बजे डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा और ढोला-मरवण शो होगा। सायं 7 बजे स्टेडियम में फाॅक नाइट आयोजित की जाएगी। तीसरे दिन के सभी कार्यक्रम रायसर में होंगे। इस दौरान पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सीताराम कच्छावा, अनिल आचार्य, मुरली व्यास सहित अनेक लोग साथ रहे।


Share This News