ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20250104 204155 ऊंट उत्सव में 1000 पतंगें आकाश में उड़ेंगी, पहली बार होगा आयोजन Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 10 जनवरी से शुरू होने वाले ऊँट उत्सव में इस बार ‘ काइट शो’ भी रखा गया है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां की है। जोधपुर के असगर खान एक हज़ार पतंगों का शो करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग बीकानेर के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि बीकानेर में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा भी कुछ रोचक कार्यक्रमों को पहली बार शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया 10 से 12 जनवरी तक होने वाले उत्सव को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है। यह उत्सव सभी के लिए है देश विदेश के सैलानियों के साथ सभी आमजन इससे जुड़े। इसके लिए नगर सेठ लक्ष्मी नाथजी मंदिर से लोगो को पीले चावल देकर मनवार के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। विधायक जेठानंद व्यास के आतिथ्य में यह आयोजन हुआ। मुख्य समारोह 10 से शुरू होगा।


Share This News