ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 83 कड़ाके की सर्दी से मिलेगी कुछ दिन राहत, ओले गिरने की भी संभावना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम पलटा खाएगा। भीषण सर्दी से कुछ दिन राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 25-26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर से आने वाली हवा थम जाएगी और पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ जाएगा।

इसके अलावा 23 दिसंबर से भरतपुर, जयपुर संभाग के 11 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। 26-27 दिसंबर को बारिश और ज्यादा तेज हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।

प्रदेश के माैसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में सर्द हवा का प्रभाव कम होगा। सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी। अगले एक सप्ताह में कई शहरों में रात के न्यून तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकते हैं।


Share This News