ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241222 125713 scaled पूर्व परिवहन मंत्री खाचरियावास का बीकानेर में स्वागत, कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में पूर्व परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान हुई पीसी में उन्होंने कहा कि जयपुर में हुई दुखांतिका के लिए एनएचएआई और टोल कंपनी की लापरवाही जिम्मेदार है। एनएचएआई को सबसे भ्रष्ट संस्था करार देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस्तीफे की मांग की है।

fb img 17347919215084400298549945967775 पूर्व परिवहन मंत्री खाचरियावास का बीकानेर में स्वागत, कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान

वे बोले हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। खाचरियावास ने दावा किया कि यदि टोल कंपनी ने शर्तों का पालन किया होता और कट को बंद नहीं किया जाता तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था। 

उन्होंने टोल कंपनी और एनएचएआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने सवाल किया कि दुर्घटना के बाद बना जाम कब खत्म होगा, उन्होंने स्थानीय प्रशासन की भूमिका को लेकर हादसे की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। 

खाचरियावास ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें फिल्मी कलाकारों की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए वे घटना स्थल पर जाकर फोटो शूट करवा रहे हैं, जबकि उन्हें मामले कि जांच करवानी चाहिए ताकि पीड़ितों को इंसाफ मिल सके। खाचरियावास ने कहा कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।


Share This News