ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 3 बीकानेर में तीन दुकानों के ताले तोड़े Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में फिर चोरों ने तीन दुकानों में ताले तोड़ सैंधमारी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरलीधर रोड पर विवेक बाल मंदिर स्कूल के पास चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। यहां लक्ष्मी सोलर, राम स्टूडियो और एक अन्य दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। यह घटना अलसुबह 4 बजे बताई जा रही है। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें साफ तौर पर एक नकापोश युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है।

img 20241215 1811104766715277527408476 बीकानेर में तीन दुकानों के ताले तोड़े Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

चोरी की वारदात के बाद अलसुबह आसपास के लोगों ने दुकानदारों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकानदारों के होश उड़ गये और उन्होनें पुलिस को फोन कर इतला दी। मौके पर पुलिस ने निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले है। जिसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस इन पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार हो रही घटनाओं पर अब शहरवासी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।


Share This News